‘गदर 2’ से ‘सकीना’ का पोस्टर आया सामने, साधरण लुक से अमीषा पटेल ने जीता फैंस का दिल

ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर का सीक्वल गदर 2 इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म के प्रमोशन के लिए हाल ही में सनी देओल और अमीषा पटेल बाघा बॉर्डर पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने इंडियन आर्मी के साथ वक्त बिताया. अब फिल्म से सकीना का पोस्टर सामने आया है. इस पोस्टर में अमीषा पटेल काफी साधरण लुक में नजर आ रही हैं. इस साधरण लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपना प्यार बरसा रहे हैं. अनिल शर्मा द्वारा डायरेक्टेड गदर 2 में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा सिमकत कौर प्रमुख भूमिकाओं में हैं, यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार हैं.

देखें पोस्टर:

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *