कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

रायपुर। रायपुर में सुबह से बादल छाए हैं। यहां 26 सितंबर तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कल भी कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। 27 सितंबर से वर्षा की तीव्रता में कमी आ सकती है। 1 जून से अब तक प्रदेश में 1176 मिमी बारिश हुई है। मानसून सीजन खत्म होने में अभी 5 दिन ही बचे हैं।

बता दें कि मंगलवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक महासमुंद जिले के कोमाखान में 50 मिमी बारिश हुई। प्रदेश में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 35.6°C सुकमा और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.4°C दुर्ग में दर्ज किया गया। बीते 5 साल की तुलना में इस बार कम बारिश हुई है।

राहत की बात यह है कि इस बार खेती के लिए बेहतर बरसात हुई है। एक जून से अब तक 42 इंच बारिश दर्ज की गई है। पिछले साल 49 इंच वर्षा हुई थी। हालांकि, अभी भी सिस्टम सक्रिय है, जिसके चलते विदाई बेला में बारिश की संभावना बनी हुई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *