एक बार फिर से पूनम पांडे अपने लुक को लेकर ट्रोल को रही हैं। उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स उनकी ड्रेस को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।
दरअसल पूनम पांडे बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की बॉडीसूट ड्रेस पहनी हुई थी। साथ ही आंखों पर ब्लैक कलर के सन ग्लासेस लगाए हुए थे। पूनम पांडे की एयरपोर्ट की तस्वीरों को सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों में अभिनेत्री का लुक काफी अलग दिख रहा है।
अलग लुक की वजह से कई सोशल मीडिया यूजर्स पूनम पांडे को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। iam_ankurraj नाम के यूजर ने पूनम पांडे की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘इसको क्या हो गया है।’ wwaadp नाम के यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘पहली बार इतने कपड़े में देख रहा हूं।’ इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर पूनम पांडे को ट्रोल किया है।