पूनम पांडे के सोशल मीडिया टीम ने 2 फरवरी को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में उनके निधन की जानकारी दी थी। अब, पूनम पांडे ने आगे आकर अपने जीवित होने का सबूत दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है कि वह जिंदा हैं।
खुद फैलाई थी अपनी मौत की झूठी खबर:
कल से पूनम पांडे के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया. कई लोगों का मानना था कि उनकी मौत की खबरें झूठी हैं। हालाँकि, सितारों की प्रतिक्रिया के आधार पर लोगों ने धीरे-धीरे इस पर विश्वास करना शुरू कर दिया। लेकिन पूनम ने अपनी मौत की झूठी खबर खुद फैलाई थी।