अंधेरे से मुक्त हुआ पोंड़ी जनपद क्षेत्र छह जगहों पर लगा सौर ऊर्जा लाईट

विजय सिंह जनपद सदस्य के प्रयासों से रौशनी से जगमगाया पांच गांव

पोंड़ी जनपद सदस्य क्षेत्रक्रमांक 11 के विजय सिंह द्वारा जनपद क्षेत्र को रौशनी से जगमग करने के लिए, जो की रात को अंधेरा होने के कारण आमजनों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था इस खास जरूरत को देखते हुए क्षेत्र के जनपद सदस्य ने पहल करते हुए माननीय मंत्री मोहम्मद अकबर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक के समक्ष हाईमास्ट सौरऊर्जा लाइट लगाने की मांग की गई थी जिसे मंत्री जी ने क्षेत्र के विकास को देखते हुए तत्काल स्वीकृति प्रदान की थी। वही सौर ऊर्जा से संचालित लाइट लगने से ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है
साथ ही प्रभाटोला पोंड़ी चौक में लाइट लगने से चौक हुआ गुलजार आनेजाने वाले लोगो को रात्रि में सहूलियत मिलेगी क्युकी इस तिराहा में रात्रि में काफी अंधेरा होने के कारण हादसों का डर बना रहता था ,वही पोंड़ी में सौर ऊर्जा लाईट मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान में लगाया गया क्युकी रात्रि में मुस्लिम समाज को कफन दफन करने में अंधेरे की वजह से दिक्कतें होती थी ,
ग्राम पंचायत बघर्रा में मुख्य चौक एवम उसलापुर में दैहान चौक में और बैहरसरी में मुख्य चौक में और ग्राम पंचायत सिल्हाटी में शिव मंदिर निर्माण तालाब के पास सौर ऊर्जा से संचालित लाईट लगाया गया, इस सभी जगहों पर काफी अंधेरा रहता था, उक्त लाईट लगने से क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्र के जनपद सदस्य विजय सिंह का आभार व्यक्त किया और साथ साथ इस सौगात के लिए क्षेत्र वासियों ने माननीय मंत्री जी मोहम्मद अकबर के प्रति आभार व्यक्त किया।

क्षेत्र में हो रहे लगातार विकास के कार्य लोगों में हर्ष
जनपद सदस्य विजय सिंह ने कहा की माननीय मंत्री महोदय अकबर जी के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास मूलक कार्य हो रहे है जब भी क्षेत्र के लोगों को कोई भी विकास कार्यों की जरूरत होती है मांग किया जाता है उस जरूरत की गंभीरता को देखते हुए मंत्री महोदय त्वरित कार्य कराने को प्रयासरत रहते है ,विजय सिंह ने आगे कहा की ,आने वाले दिनों में मंत्री अकबर जी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य ,आमजनता की जरूरतों को पूरा किया जायेगा निश्चित ही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी और माननीय मंत्री अकबर जी के कुशल नेतृत्व क्षमता से प्रदेश में और कबीरधाम में सफलता प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रही है आने वाले दिनों में अभी और अनेकों सौगात प्रदेशवासियों और जिले वासियों को मिलेगी, विजय सिंह ने अपने जनपद क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए और सौर ऊर्जा लाईट प्रदान करने के लिए माननीय मंत्री अकबर जी का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *