पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिखने की सूचना पर अलग-अलग इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया

तिल्दा नेवरा, में पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिखने की सूचना पर अलग-अलग इलाके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 960 रूपए नगद और4 नग सट्टा-पट्टी जब्त की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सट्टा-पट्टी लिखने की सूचना पर 16 मई तिल्दा नेवरा थाना पुलिस एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ उसकी तलाशी ली। आरोपी के पास से 4 सट्टा-पट्टी,जिसमें विभिन्न नंबरों के अंकों पर रूपए-पैसे का दांव लिखा हुआ मिला। नगदी 960 रूपए बरामद की है। पकड़े गए आरोपी का नाम पूछने पर उसने अपना नाम समित भगवानी 35 वर्ष पता वार्ड 6 बताया| पुलिस ने तुलसी तिल्दा में एक व्यक्ति को सट्टा पट्टी लिखते पाए जाने पर गिरफ्तार कर उसके पास से 960 रूपए नगदी और 4 नग कोरा कागज , जिसमें विभिन्न अंकों में रूपए पैसे का दांव लगा हुआ, सट्टा-पट्टी और एक डॉट पेन जब्त की है। पकड़े गए आरोपी का नाम पूछने पर उसने अपना नाम रवि साहू 19 वर्ष दोनों आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4(क) के तहत कार्रवाई कर जमानतीय मुचलका पर रिहा कर दिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *