ग्राम सैहामालगी में दिनांक 11.05.22 के रात की बाराती का हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरप्तार

 घटना में प्रयुक्त 01 नग बटननुमा चाकु को किया जप्त
अप . क्र . 159/22 धारा 307 भा.द.वि. 25 आर्म्स एक्ट
प्रार्थी पंचराम पिता अघनू राम यादव उम्र 45 साल सा . संडी रैतापारा थाना पाण्डतराई ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि जब सुबह यह घर में था तो इसे पता चला कि इसका लड़का लक्ष्मण यादव जो ग्राम सैहामालगी बारात गया था उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेट में चाकु मार दिया अंतड़ी बाहर निकल गया है और वह कवर्धा के सरकारी अस्पताल में भर्ती है कि रिपोर्ट पर अप . क . 159/22 धारा 307 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया अपराध कायमी पश्चात चौकी प्रभारी स.उ.नि. रघुवंश पाटिल के द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया गया जो मामले गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय डा . लाल उमेद सिंह एवं अति o पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया महोदय नरेंन्द्र कुमार बेंताल के द्वारा आरोपी का पतासाजी हेतू निर्देशित किया कि पुलिस अधीक्षक महोदय डा . लाल उमेद सिंह एवं अति ० पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया महोदय नरेंन्द्र कुमार बेंताल के मार्गदर्शन में आरोपी लक्ष्मण उर्फ पकला पिता राजकुमार चंद्रवंशी उम्र 23 साल सा . निंगापुर चौकी दामापुर थाना पाण्डातराई को हिरासत मे लेकर बारीकी से पूछताछ किया जो बताया कि यह अपने घर से चाकु लेकर रैतापारा बारातियों के साथ अपने मामा छोटू के साथ सैहामालगी रात मे शामील हुआ कुछ बराती और छोटु के बीच में विवाद हुये मारपीट हुये कि आरोपी ने मेरा मामा छोटू को मार रहै है सोचकर भीड़ में आरोपी ने लक्ष्मण यादव के पेट मे चाकु मार कर अपने घर निंगापुर भाग गया। पूछताछ में अपराध कबूल किया और घटना में प्रयुक्त 01 नग बटननुमा चाकु को जप्त किया गया और आरोपी को आज दिनांक 13.05.22 को गिरप्तार कर मान न्यायालय पेश किया गया है।
इस कार्यावाही में चौकी प्रभारी दामापुर सउनि रघुवंश पाटिल प्र . आर . 355 रघुनंदन चंद्रवंशी , प्र . आर . 342 रवि प्रकाश पटले , आर . 493 हिरेश सिंह , आर . अजय यादव , सै .75 खगेश्वर सिंह , से मानूप्रताप सिंह का सराहनीय योगदान रहा है ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *