सकती- शक्ति जिला पुलिस के अंतर्गत डभरा पुलिस थाने में ठेकेदार के निर्माण स्थल से चोरी का आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है,उपरोक्त करवाई थाना डभरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही हुई है,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02.04.2023 को प्रार्थी राजकुमार तिवारी के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम चारभांठा सकराली के पास बोराई नदी में पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार के द्वारा पुल को बनवाने के लिए सेंटरिंग सामान जिसमे लोहे के प्लेट लोहे के चैनल एवं सरिया एवं अन्य सामानो को दिया गया है जिसमे से दिनांक 01.04.2023 के रात्रि में किसी अज्ञात चोर के द्वारा 21 नग लोहे के प्लेट, 03 नग लोहे के चैनल,एवं सरिया का कटा हुआ टुकडा करीबन 100 किलो को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना डभरा में अपराध क्रमांक 101/23 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया

पुलिस अधीक्षक एम.आर. आहिरे (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिह (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आरोपीगण 1.चन्द्र कुमार मैत्री पिता घनश्याम मैत्री उम्र 29 वर्ष 2. दुष्यंत कुमार पिता ताराचंद मैत्री उम्र 34 वर्ष 3. पेंच कुमार मैत्री पिता बुंदराम मैत्री उम्र 30 वर्ष 4. किशन मैत्री पिता झाडू राम मैत्री उम्र 18 साल सभी साकिनान चारभांठा सकराली के कब्जे में मेमोरंण्डम कथन के अनुसार 21 नग लोहे का सेट्रींग प्लेट 03 नग लोहे का चैनल एवं करीबन 100 किलो सरिया का टुकडा कुल 50000/रु जप्त किया गया बजाप्ता शुमार किया गया कि आरोपियो के विरुद्ध गिरफतार योग्य सबूत पाये जाने से आरोपियो को दिनांक 02.04.2023 के क्रमशः 23ः20, 23ः30, 23ः40, 23ः50 बजे गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक के के महतो के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक लक्ष्मण खूंटे, प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, आरक्षक वेशकुमार जाटवर, शिव कुमार यादव,राधेश्याम बरेठ, देवनारायण चन्द्रा व थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।