शक्ति आज सवेरे अंशु भारद्वाज मॉर्निंग वॉक से अपने घर लौट रही थी तो रास्ते में आम का पेड दिखाई दिया जहां पर कुछ पके हुए आम वृक्ष के नीचे गिरे थे उसी को बिनना चाहा जैसे ही अशु ने आम बिनने का प्रयास किया पैर फिसल गया और जमीन पर जा गिरा जिससे कि एक जहरीले सर्प ने उनके दाएं हाथ के उंगली को डस लिया जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर उपचार के लिए लाया गया जहां पर डॉक्टर बलराम रोहिदास के द्वारा इलाज किया जा रहा है। जो अभी भी खतरे से दूर है उनके पालकों ने कहा कि पका हुआ आम बिनने के लालच में उन्हें सर्प ने डस लिया इलाज के दौरान अभी ठीक महसूस हो रहा है लेकिन अभी भी स्वास्थ्य केंद्र में इस बालिका का उपचार चल रहा है अंशु भारद्वाज उम्र 11 वर्ष लगभग निवासी बेलादुला की रहने वाली है।