कन्नौजिया श्रीवास समाज द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित कवि गोष्ठी सम्पन्न

सक्ति-श्रीवास समाज के इष्टदेवता माने जाने वाले हनुमानजी के प्रकटोत्सव की पावन बेला पर “कन्नौजिया श्रीवास समाज साहित्यिक मंच छत्तीसगढ़ “द्वारा ऑनलाइन के माध्यम से प्रथम वार्षिक कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुनील मिश्रा(फ़िल्म निर्माता छत्तीसगढ़),विशिष्ट अतिथि डॉ. डी. पी. देशमुख (कला परंपरा के संस्थापक) एवं आर.के.श्रीवास’पलास'(द.पू.म.रे.बिलासपुर) उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत सूरज श्रीवास एवं लक्ष्मी करियारे की सुमधुर सरस्वती की वंदना से की गई इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रामरतन श्रीवास द्वारा की गई, सभी अतिथियों ने इस मंच के बढ़ते क्रियाकलाप की तारीफ की विशेषकर विशिष्ट अतिथि आर के श्रीवास जी ने कहा कि “साहित्यकार साहित्यकार होता है चाहे वह छोटा हो या बड़ा वह जैसा भी लिखता है हम उसकी सराहना करते हैं और सबको साथ लेकर चलने का आपका यह कार्य बहुत ही अच्छा है।”

कार्यक्रम का संचालन महासचिव डॉ हितेंद्र श्रीवास एवं तुलेश्वर सेन ने संयुक्त रूप से करते हुए सभी अतिथियों के विशेष स्वागत के साथ क्रमबद्ध तरीके से शायराना अंदाज में करते रहे और शमा बांधे रक्खा। सभी कवियों ने अपनी प्रस्तुति अलग अलग अंदाज में भगवान हनुमान जी को याद करते हुए घनाक्षरी, गीत व कविता के माध्यम से की। काव्य पाठ करने वाले कवियों में आर.के.श्रीवास,डॉ डी पी देशमुख,संतोष श्रीवास, सूरज श्रीवास, लक्ष्मी करियारे,धनेश्वरी सोनी गुल,बसंत श्रीवास,राजकुमार खाती, तुलेश्वर कुमार सेन,रविशंकर श्रीवास(कोषाध्यक्ष),डॉ. हितेंद्र श्रीवास (महासचिव) एवं रमाकांत श्रीवास(संस्थापक) ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी मंच निरंतर तालियों से गूंजता रहा एवं अंत मे काव्यपाठ करते हुए अध्यक्ष रामरतन श्रीवास जी ने सभी उपस्थित कवियों एवं अतिथियों के आगमन एवं प्रस्तुति की सराहना करते हुए आभार प्रकट किया और कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *