पीएम मोदी का ऐलान, चंद्रयान-3 के चांद पर पहला कदम रखने की याद में 23 अगस्त को मनाया जाएगा ‘नेशनल स्पेस डे’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह इसरो पहुंंचे. यहां पर उन्होंने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया है. पीएम ने कहा जिस दिन चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरा था यानि 23 अगस्त को ऐतिहासिक दिन माना जाएगा. अब हर वर्ष इस दिन को ‘नेशनल स्पेस डे’ के रूप में मनाया जाएगा. आपको बता दें कि पीएम मोदी ग्रीस से सीधे बेंगलुरु स्थित इसरो के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचे. यहां पर उन्होंने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सफल सॉफ्ट लैंडिंग के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी. पीएम ने कहा कि राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस तीसरे चंद्र मिशन की सफलता के जश्न का बड़ा प्रतीक होगा.

पीएम ने बेंगलुरु में इसरो के टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में वैज्ञानिकों को संबोधित किया. उन्होंने कहा, कि वे दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस के दौरे पर थे, मगर उनका मन भारत में ही था. इस दौरान इसरो चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की तैयारी कर रहा था.’ पीएम मोदी ने कहा, चंद्रयान-3 की सफलता के पीछे जिन वैज्ञानिकों को हाथ है, वे उनसे मिलकर सलाम करना चाहते थे. उस दौरान, मेरे मन में बेसब्री थी.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *