PM मोदी ने दी स्वरकोकिला लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई

दुनियाभर में अपनी आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वाली स्वरकोकिला लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है। आज लता 92 साल की हो गई हैं। ऐसे में आज लता दीदी को हर तरफ से बधाइयां मिल रहीं हैं। आम से लेकर खास लोग तक उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी लिस्ट में शामिल हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उन्होंने भी लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई दी है। जी दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके लिए खास ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी है।

आप देख सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के लिए ट्वीट कर लिखा है, ‘आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाई। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से, उनका आशीर्वाद महान शक्ति का स्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’ अब इस समय सोशल मीडिया पर ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है और इसे खूब पसंद भी किया जा रहा है। आप सभी को बता दें कि लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ और लता ने अपने जीवन में कई उपलब्धियों को प्राप्त किया है।

अब तक लता गायकी के क्षेत्र में कई सम्मान भी पा चुकी हैं। मिली जानकारी के तहत गायिकी क्षेत्र में अमूल्य योगदान देने के लिए भारत रत्न, पद्म विभुषण, पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वह बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे मशहूर और सफल सिंगर रही हैं और आज भी उनकी आवाज लोगों को दीवाना बना देती है। लता मंगेशकर को बॉलीवुड की Nightingale कहा जाता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *