15 नवंबर को भोपाल आएँगे PM मोदी

भोपाल: मध्य प्रदेश में आने वाले 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाने वाला है. इस बीच सबसे अहम और खास बात यह है कि इसमें भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भोपाल आने वाले हैं। कहा जा रहा है इस समय यहाँ आयोजन की तैयारियां तेज हो चुकीं हैं. जी दरअसल बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्य में मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाने वाला है। इस समय इस आयोजन को जोरशोर से मनाए जाने की तैयारियां करना आरम्भ हो चुकी हैं।
वहीं इसको लेकर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक भी आयोजित हो चुकी है। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘हमें यह प्रयास करना है कि प्रदेश के हर क्षेत्र के जनजातीय बंधु इस आयोजन में अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हों।’ इसी के साथ उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा, ’15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए पंचायतों से लेकर राजधानी तक तैयारियां की जाएंगी।’
आगे उन्होंने कहा, ‘जनजातीय गौरव दिवस पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिनकी सफलता प्रचार-प्रसार के लिए पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी योजना बनाकर काम करें। इस आयोजन को लेकर सरकार के स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन पार्टी संगठन भी इस आयोजन को लेकर सरकार के साथ समन्वय से काम करेगा।’ इस बैठक में प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद मध्यप्रदेश शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह , मीना सिंह, सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, श्री गुमान सिंह डामोर, डीडी उइके, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल सहित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी गण शामिल रहे थे.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *