पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली एयरपोर्ट से पेरिस के लिए रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर 13-14 जुलाई तक पेरिस का दौरा करेंगे. इसके अलावा पीएम मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर भी जाएंगे.
पीएम मोदी 14 जुलाई को बैस्टिल डे परेड में सम्मानित अतिथि होंगे, जहां भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेनाओं की टुकड़ी भाग लेंगी. पीएम राष्ट्रपति मैक्रों से औपचारिक बातचीत करेंगे. राष्ट्रपति मैक्रों पीएम मोदी के सम्मान में एक राजकीय भोज के साथ-साथ एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे