पीएम मोदी बोले – ‘मेक इन इंडिया’ अभियान 21वीं सदी के भारत की जरुरत, आयात पर निर्भरता कम करें

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्योग जगत से इम्पोर्ट पर निर्भरता कम करने और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने का आग्रह किया है। पीएम मोदी ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ अभियान 21वीं सदी के भारत की आवश्यकता है। उन्होंने उद्योग जगत से कहा कि उन वस्तुओं के आयात में कटौती की कोशिश की जानी चाहिए, जिनका उत्पादन भारत में हो सकता है।

पीएम मोदी ने उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) की तरफ से ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ विषय पर आयोजित किए गए एक वेबिनार को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा विश्व, भारत को विनिर्माण शक्ति के रूप में देख रहा है। उन्होंने कहा कि बजट में आत्मनिर्भर भारत और ‘मेक इन इंडिया’ के लिए की गई घोषणाएं उद्योग जगत व भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहद अहम हैं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ अभियान 21वीं सदी के भारत की जरूरत है और यह हमें हमारी क्षमता दिखाने का मौका देता है। उन्होंने कहा कि हमें एक सशक्त विनिर्माण आधार बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों, विशेष इस्पात और चिकित्सा उपकरणों जैसे क्षेत्रों में ‘मेक इन इंडिया’ वक़्त की आवश्यकता है और कोयला, खनन व रक्षा क्षेत्रों को खोलने से उद्योगों के लिए अपार अवसरों के मार्ग प्रशस्त हुए हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *