पीएम मोदी मौजूदा समय के जियो पॉलिटिक्स में सबसे प्रभावशाली नेता: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन

वॉशिंगटन: अफ्रीकी-अमेरिकी सिंगर और लंबे समय से भारत की प्रशंसक मैरी मिलबेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज की भू-राजनीति में सबसे प्रभावशाली और सबसे महत्वपूर्ण नेता बताया है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में इस हफ्ते हुई प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक ने भारत की वैश्विक स्थिति को ज्यादा मजबूत किया है।

मिलबेन ने कहा कि मोदी-पुतिन वार्ता दोनों देशों के बीच गहरी साझेदारी और लंबे समय से चले आ रहे भरोसे को दर्शाती है। उनके मुताबिक, “प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की यह मुलाकात बेहद सफल रही। यह निश्चित रूप से भारत और रूस के बीच एक बहुत गहरी गठबंधन की तस्वीर पेश करती है, ठीक वैसे ही जैसे अमेरिका और भारत के बीच मजबूत रिश्ते हैं।

मिलबेन ने प्रधानमंत्री मोदी की कूटनीतिक शैली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऊर्जा, रक्षा और आर्थिक सहयोग जैसे संवेदनशील मामलों पर पीएम मोदी ने बेहद संतुलन और रणनीतिक सूझबूझ दिखाई।

वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि पुतिन की प्राथमिकता तेल और रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाना था, जबकि मोदी ने हर मुद्दे पर भारत के हित को केंद्र में रखकर संवाद किया। मिलबेन ने साफ कहा, “प्रधानमंत्री वह करेंगे जो भारत के हित में सबसे अच्छा होगा। हर नेता अपने देश के लिए वही करता है।”

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *