पीएम मोदी ने इटली की नेता मेलोनी को चुनाव में उनकी जीत पर दी बधाई, बनेंगी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री

इटली की प्रमुख नेता जिऑर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने वाली हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को जिऑर्जिया मेलोनी को इतालवी चुनावों में जीत के लिए अपनी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए बधाई दी। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।

मेलोनी ‘ब्रदर्स ऑफ इटली’ (Brothers of Italy) पार्टी की प्रमुख हैं। मेलोनी ने दक्षिणपंथी दलों के गठबंधन को जीत की ओर अग्रसर किया है। अब वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं।

पीएम मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया कि हम अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हैं।

jagran

 

चुनाव प्रचार के दौरान विवादो में थीं मेलोनी

बता दें कि मेलोनी और उनकी पार्टी ब्रदर्स ऑफ इटली ने चुनाव प्रचार के दौरान एजेंडा ऑफ गॉड के साथ मातृभूमि और ईसाई पहचान को मुद्दा बनाया था। उन्हें इस बात की आलोचना भी झेलनी पड़ी थी कि वो खुद की पहचान नव फासीवादी आंदोलन के तौर पर जताती हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *