पीएम मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार, पैनल के सदस्य ने की भारत की तारीफ

यूक्रेन में चल रहे युद्ध में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल करने से भारत ने रूस को रोका है। भारत के प्रयासों की सराहना करते हुए नॉर्वेजियन नोबेल समिति के उप नेता असल तोजे ने गुरुवार को कहा कि दुनिया को अंतरराष्ट्रीय राजनीति में इस तरह के और हस्तक्षेप की जरूरत है।

तोजे ने कहा कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के परिणामों के बारे में रूस को याद दिलाने के लिए भारत का हस्तक्षेप बहुत मददगार था।

उन्होंने कहा कि भारत ने तेज आवाज में बात नहीं की, किसी को धमकी नहीं दी। उन्होंने सिर्फ दोस्ताना तरीके से अपनी स्थिति से अवगत कराया। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हमें इसकी और अधिक जरूरत है।

नोबेल कमेटी के लीडर ने भारत को एक विकसित देश बनाने में योगदान देने के लिए भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। भारत को शांति की विरासत बताते हुए असल तोजे ने कहा कि भारत का महाशक्ति बनना तय है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि युद्ध रोकने के लिए पीएम मोदी सबसे भरोसेमंद नेता हैं और वे दुनिया में जरूर शांति स्थापित कर सकते हैं।

तोजे ने कहा कि मुझे खुशी है कि मोदी न केवल भारत को आगे ले जाने के लिए काम कर रहे हैं बल्कि उन मुद्दों पर भी काम कर रहे हैं जो दुनिया में शांति के लिए महत्वपूर्ण हैं। दुनिया को भारत से सीखने की जरूरत है। यह निश्चित है कि भारत एक महाशक्ति बनेगा।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *