जशपुर। छग के जशपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक पंडरापाठ स्थित सीएएफ कैंप में प्लाटून कमांडर की लाश मिली है. जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला-अधिकारी मौके पर पहुंची है. प्लाटून कमांडर का नाम बेंजामिन कुजूर बताया जा रहा है. जो बीती रात कैम्प की छत पर सोने गए थे. आज सुबह संदिग्ध अवस्था में सीढ़ियों के नीचे लाश मिली है. शव का पीएम कराया जा रहा है. पुलिस हर एक एंगल में जांच कर रही है, जवानों से भी पूछताछ जारी है.