पोंड़ी बैहसरी,शासकीय हाई स्कूल बैहसरी में साइकिल वितरण कार्यक्रम में बोड़ला ब्लाक के अध्यक्ष पीताम्बर वर्मा शामिल हुए उन्होंने सभी बच्चों को साइकिल वितरण किया, और सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा की अब आपको साइकिल के माध्यम से स्कूल आने जाने में आसानी होगी, आप सब लोग अच्छे से पढ़ाई करे और अपना बेहतर भविष्य बनाए, इस मौके पर पीताम्बर वर्मा ब्लाक अध्यक्ष के साथ साथ कांग्रेस के युवा नेता अमित वर्मा , भोपसिंग डहरिया, सहदेव डहरिया एवम अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।