इंटरनेट पर छाई इस मशहूर कपल की तस्वीरें, रोमांटिक फोटोज में दिखा बेपनाह प्यार

टेलीविज़न जगत के जाने माने मशहूर रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी में दिखाई दे रही अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) एवं विक्की जैन (Vicky Jain) की जोड़ी टेलीविजन का हॉट टॉपिक बनी हुई है। अंकिता एवं विक्की शो में बेहतरीन केमिस्ट्री तो साझा करते ही हैं साथ ही दूसरे प्रतियोगियों को हराते हुए दर्शकों का दिल भी जीत जाते हैं।

अंकिता एवं विक्की शो में बेहतरीन केमिस्ट्री तो साझा करते ही हैं साथ ही दूसरे प्रतियोगियों को हराते हुए दर्शकों का दिल भी जीत जाते हैं। हाल ही में अंकिता लोखंडे ने अपने रोमांटिक फोटोशूट की फोटोज सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें कभी वह विक्की को किस करती दिखाई दे रही हैं, तो कभी उन्हें गले लगाती नजर आ रही हैं।

वहीं बात करें इनके लुक की तो विक्की जैन जहां ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं अंकिता किसी जलपरी से कम नहीं लग रहीं। ब्लू शॉर्ट ऑउटफिट के साथ उन्होंने ब्लू काजल के साथ अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाया है। अंकिता ने इन फोटोज को साझा करते हुए विक्की जैन को अपना स्टार बताया है, तथा कैप्शन में लिखा है कि- हैलो स्टार… वही उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *