पेट्रोल 108.44 रुपये और डीजल 101.69 रुपये प्रति लीटर

बिलासपुर। पेट्रोल व डीजल की कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को पेट्रोल प्रति लीटर 108 रुपये 44 पैसे और डीजल 101 रुपये 69 पैसे पर बिकने शुरू हुआ। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के कारण रोजमर्रा की चीजें भी महंगी होने लगी है। आम लोगों की दिक्जतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पेट्रोल व डीजल ने सासरे रिकार्ड तोड़ दिया है। यह अब तक कि सबसे ऊंची कीमत है।

बीते एक सप्ताह के दौरान पेट्रोल डीजल की कीमतों में आठ से 9 रुपये की वृद्धि हो चुकी है। औसतन प्रतिदिन एक से डेढ रुपये लीटर के हिसाब से तेल कंपनियों ने दाम बढाये हैं। कीमतों में हो रही बढ़ोतरी का असर अब माल भाड़ा के अलावा यात्री परिवहन वाहनों पर भी पड़ने लगा है। इसका सीधा असर आम लोगो पर पड़ रहा है।
डीजल की कीमत में भारी बढ़ोतर
डीजल प्रति लीटर 93 से 94 रुपये के बीच बिक रहा था। शुक्रवार को 101 रुपये 69 पैसे प्रति लीटर हो गया है। रूस यूक्रेन युद्ध के बीच क्रूड आयल के दाम में लगातार बनी हुई तेजी को भी कारण बताया जा रहा है।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *