कोल्ड ड्रिंक की बोतल में पेट्रोल, युवक भड़का, आग का गोला बनी युवती

बांदा: यूपी के बांदा में अपनी सगी मौसेरी बहन के इनकार पर एक युवक जल्‍लाद बन गया। युवक, कोल्‍ड ड्रिंक की बोतल में पेट्रोल लाया और उसे बहन पर उड़ेल कर आग लगा दी। युवती शोर मचाते हुए नाले में कूद गई। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपित की धरपकड़ के लिए पुलिस की तीन टीमें जुट गई हैं। पल्हरी गांव 30 वर्षीय मंजू के पति ने छोड़ दिया है। वह अपने तीन बच्चों को लेकर मां के घर रहती है। रविवार रात करीब 8 बजे अछाह गांव निवासी मौसेरा भाई रामबाबू घर आया। साथ चलने को कहा। मंजू ने इनकार किया तो तेल डालकर आग लगा दी।

आरोपित कोल्ड ड्रिंक की बोतल में तेल लाया था। आग का गोला बनी युवती बुरी तरह तड़पड़ाने लगी। शोर मचाते हुए बचने के लिए वह नाले में कूद गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्‍टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपित को गिरफ्तार के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सीओ सिटी राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपित को पकड़ने के लिए तीन टीमें रवाना की गई हैं। बताया कि आरोपित कोल्ड ड्रिंक की बोतल में पेट्रोल लेकर आया था। वहीं, मंजू की मां ने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *