बिलासपुर। शनिवार को बिलासपुर में पेट्रोल व डीजल की कीमत में प्रति लीटर सात पैसे की बढ़ोतरी हो गई। बीते दो दिनों में 55 पैसे प्रति लीटर की तेजी आ गई। है। पेट्रोल व डीजल 100 के आंकड़े से ऊपर चला गया है। बीते 18 दिनों से 100 रुयपे प्रति लीटर से ऊपर पेट्रोल की बिक्री हो रही है। शुक्रवार को पेट्रोल व डीजल की कीमत में प्रति लीटर 48 पैसे की बढ़ोतरी हो गई। आज सात पैसे की और तेजी आ गई है।
पेट्रोल व डीजल की कीमत में लगातार अस्थिरता बनी हुई है। प्रति लीटर एक रुपये से ज्यादा की तेजी और मामूली गिरावट के बीच पम्पों में पेट्रोल डीजल की बिक्री हो रही है। बीते दो दिनों से फिर तेजी बनी हुई है।
मंगलवार को बिलासपुर में पेट्रोल 110.20 रुपये और डीजल 102.24 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा था। पेट्रोल व डीजल में यह अब तक का सबसे महंगा रेट था। महंगाई का यह रिकार्ड बुधवार को टूट गया जब इसमे 1.31 रुपये की तेजी के साथ 112.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। बीते चार दिनों से बनी हुई तेजी में गुरुवार को उपभोक्ताओं को मामूली राहत मिली है। शुक्रवार को फिर तेजी आ गई।