सालभर में पेट्रोल 18.70 रुपये, डीजल 11.47 रुपये महंगा

रायपुर। सालभर में राजधानी रायपुर में पेट्रोल 18 रुपये 70 पैसे महंगा हो गया है। वहीं डीजल की कीमतों में 11 रुपये 47 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी के ही आसार बने है। गुरुवार 31 मार्च को रायपुर में पेट्रोल 107.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.07 रुपये प्रति लीटर बिका।

31 मार्च 2021 को पेट्रोल 89.04 रुपये और डीजल 87.60 रुपये
रायपुर में पेट्रोल अपने उच्चतम स्तर पर है। इससे पहले दो नवंबर 2021 को पेट्रोल 107.71 रुपये प्रति लीटर था। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण इन दिनों ई बाइक की मांग बढ़ते जा रही है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्ष एक साल में जितनी गाड़ियां बिकी थी। उसका 40 फीसद गाड़ियों की बिक्री अभी तीन महीने में ही हो गई है। इसे काफी अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है।
पेट्रोल-डीजल की महंगाई के कारण इन दिनों कंपनियों द्वारा भी ज्यादा माइलेज और क्षमता वाली गाड़ियों पर फोकस कर रही है। साथ ही डीजल कारों की बिक्री तो पिछले सालों की तुलना में 40 फीसद तक गिर गई है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इतनी तेजी के बाद भी इसकी खपत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और खपत में बल्कि बढ़ोतरी ही हुई है।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *