हिना खान की नई ड्रेस पर टिकी लोगों की नजरें, Cannes 2022 में लूटी महफिल

टीवी की मशहूर अदाकारा हिना खान कान्स में अपने स्टनिंग लु्क्स से प्रशंसकों को हर दिन सरप्राइज कर रही हैं। कान्स में हिना की ये दूसरी अपीयरेंस है। इस बार भी हिना ने अपने फैशन का जलवा बिखेरा है। हिना के बेहतरीन लुक्स के आगे बॉलीवुड डीवा भी कम लगी हैं। हिना खान का अब नया लुक सामने आया है।

हिना खान ने अपने ग्लैमरस अंदाज को फ्लॉन्ट करते हुए व्हाइट स्टाइलिश ब्लेजर, लाइट Beige कलर की शॉर्ट स्कर्ट पहनी है। मगर हिना खान की स्कर्ट में एक एक्स फैक्टर है। उनकी स्कर्ट के साथ नेट की लॉन्ग ट्रेन अटैच है। जो इसे शानदार इफेक्ट दे रही है। हिना खान का ब्लेजर भी बहुत स्टाइलिश है। इसका बैक कटआउट डिजाइन इसे यूनीक बना रहा है तथा हिना खान के लुक को और खुबसुरत बना रहा है। हिना ने अपने लुक को कॉम्पैक्ट रखते हुए पोनीटेल, फ्लॉलेस मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ हाईलाइट किया है।

वही हिना खान ने हाई हील्स, सिल्वर नेकपीस के साथ अपने लुक को पूरा किया है। हिना खान ने इस फॉर्मल ग्लैम लुक को अपनी फिल्म के पोस्टर लॉन्च इवेंट में पहना था। हिना ने इस स्पेशल दिन को D-day बताते हुए इंट्रोड्यूस किया। ध्यान हो, कान्स में हिना खान अपनी आगामी फिल्म द कंट्री ऑफ ब्लाइंड के पोस्टर लॉन्च के लिए गई हैं। इस फिल्म को लेकर हिना खान बहुत उत्साहित हैं। फिल्म का पहला पोस्टर सामने आने के बाद प्रशंसकों में बहुत उत्सुकता है। वे अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की फिल्म देखने के लिए बेताब हैं। वही फिलहाल हिना खान की ये तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *