उर्फी जावेद भले ही टेलीविजन पर ना एक्टिव हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वह छाई रहती हैं। अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज से उर्फी जावेद कभी फैंस का दिल जीत लेती हैं, लेकिन अधिकतर समय वह अपने अनोखे फैशन के कारण सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होती हैं। उर्फी जावेद अपना अतरंगी फैशन फैंस को दिखाती हैं। हाल ही में उर्फी जावेद का फिर से बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को देखने को मिल रहा है। लेकिन अपनी इन तस्वीरों के साथ उर्फी जावेद लोगों की परेशानी का कारण बन गई हैं।
उर्फी जावेद ने खोले शर्ट के बटन
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर की। इस तस्वीरों में उर्फी जावेद का काफी बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में उन्होंने ब्राउन पैंट्स के साथ ब्लू रंग की शर्ट पहनी हुई है। जिसके बटन उर्फी जावेद ने खोले हुए हैं। इसके साथ उन्होंने गले में इंडियन ज्वेलरी कैरी की है। इन तस्वीरों में कभी उर्फी जावेद कैमरे की तरफ एकटक देख रही हैं। तो किसी तस्वीर में वह सिर पर हाथ रखकर बैठी हुई हैं। इसके अलावा उर्फी जावेद एक पोस्ट में दूसरी तरफ लुक दे रही हैं। उन्होंने इस लुक के साथ अपने बालों को लाइट कर्ल किया हुआ है।
लोगों की परेशानी का कारण बनी उर्फी जावेद
उर्फी जावेद ने अपनी इन बोल्ड तस्वीरों के साथ काफी दिलचस्प कैप्शन दिया। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘ये हैरान करने वाली बात है, लेकिन इंटरनेट पर आधे से अधिक लोगों के परेशान होने का कारण मैं हूं’। उर्फी जावेद का ये कैप्शन उनके ट्रोल्स के लिए है या नहीं ये तो उर्फी ही बेहतर जानती होंगी। वैसे कई बार मीडिया बातचीत में उर्फी जावेद इस बात को क्लियर कर चुकी हैं कि उन्हें इस बात को लेकर फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या सोचते हैं।