बांग्लादेश में फंसे छत्तीसगढ़ के लोगों की जल्द होगी सकुशल वापसी, बीजेपी अध्यक्ष किरण देव का बयान

जगदलपुर। बांग्लादेश में हो रही हिंसा में भारत के अलग-अलग हिस्सों समेत छत्तीसगढ़ के भी कुछ लोग फंसे हुए हैं। इस मामले को लेकर जगदलपुर में BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि, हमारी सरकार पल-पल का अपडेट ले रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

किरण देव ने कहा कि बांग्लादेश में जो स्थिति निर्मित हुई है वो चिंताजनक है। हमारे प्रधानमंत्री भी चिंता कर रहे हैं। वे एक-एक पल की अपडेट ले रहे हैं। हर घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है। हमें समाचार के माध्यम से ही जानकारी मिली है कि हमारे छत्तीसगढ़ के भी कुछ लोग बांग्लादेश में फंसे हुए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी पूरी संवेदनशीलता के साथ इस मामले में आगे बढ़ रहे हैं। केंद्र से लगातार बातचीत हो रही है। निश्चित रूप से जो लोग फंसे हुए हैं उनको लेकर सरकार चिंतित है। मीडिया रिपोट्स की मानें तो बांग्लादेश की हिंसा में अब तक 300 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। कई लोग घायल है। 10 हजार से ज्यादा लोग हिरासत में हैं। बांग्लादेश में धारा 144 लागू है। वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने सिचुएशन को देखकर पद से इस्तीफा दे दिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *