सब हड़पने के लिए भगवा रंग धारण करते हैं बीजेपी के लोग : सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बयान पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया। और कहा – कांग्रेस के झंडे पर सबसे पहला भगवा ही रंग है, दूसरा सफेद और तीसरा हरा है. हमारा रिप्रेजेंटेशन पूरे देश और समाज का है. ये लोग भी हरा रंग रखे हुए हैं, लेकिन उसमें शांति नहीं है, क्योंकि बीच का सफेद रंग (शांति) गायब है, इसलिए अशांति फैलाते हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हेलीपैड पर पत्रकारों से चर्चा की. उन्होंने कहा कि रंगों से कोई फर्क नहीं पड़ता सात रंगों से विभिन्न रंग बने हैं, प्राकृतिक रंग हरा है. भगवा रंग त्याग और तपस्या का है, ऐसे अलग-अलग रंग हैं. भाजपा वाले बताएं कि वे कौन सा त्याग किए हैं. भगवा हमारे साधु-संतों का रंग है, जो सांसारिक मोह माया का त्याग करते हैं. भगवा रंग सर्वोच्च त्याग का है. इन्होंने कौन सा त्याग कर लिया, जो भगवा धारण कर रहे है. भाजपा के लोग सब हड़पने के लिए भगवा रंग धारण करते हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *