‘इंडस्ट्री में लोग कह रहे थे फ्लॉप होगी’, सूर्यवंशी की सफलता पर बोले रोहित शेट्टी

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सूर्यवंशी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो चुकी है। इस फिल्म में आप सभी ने अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ को देखा होगा और दोनों को खूब पसंद किया गया। अब तक इस फिल्म ने 187 करोड़ की कमाई कर ली है। ऐसे में हाल ही में फिल्म की सफलता पर बात करते हुए रोहित शेट्टी ने खुलासा किया है कि फिल्म रिलीज की एक रात पहले तक इंडस्ट्री में कई लोग सट्टा लगा रहे थे कि फिल्म फ्लॉप होगी। हाल ही में उन्होंने कहा कि, “ऊपरवाले ने इज्ज़त रख ली, ऑडियंस ने भी इज्ज़त रख ली, इतना प्यार दिया है।”
निर्देशक ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री से कई लोगों को लग रहा था कि मैं पागल हो गया हूं जो सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज करने की सोच रहा हूं। गुरुवार की रात तक सट्टा चल रहा था इंडस्ट्री में बहुत लोगो का। अपने को पता चल जाता है, अपने को कोई बोलता नहीं डर के। लेकिन मालुम था।” इसी के साथ उन्होंने कहा, ‘सब कह रहे थे ये पागल हो गया है। थिएटर में कोई नहीं आएगा। मेरा सोचना था कि बेसिक लाइफ शुरु हो गई थी ना।। 50 प्रतिशत बिजनेस हो रहा है, लेकिन हो तो रहा है ना।।” इसी के साथ रोहित शेट्टी ने खुलासा किया था कि उन्हें OTT प्लेटफार्मों से कई ऑफर मिले थे लेकिन वह अपने फैसले पर बने रहे और सिनेमाघरों के फिर से खुलने का इंतजार किया।
आगे रोहित ने यह भी कहा- “सूर्यवंशी केवल मेरी सफलता नहीं है, यह आपके आशीर्वाद से मिली सफलता है। हम साथ मिलकर काम करते रहेंगे। जब भी बुरा वक्त आयेगा हम साथ खड़े होंगे। आपके प्यार के लिए धन्यवाद और हमारी सभी फिल्मों के लिए समर्थन देना जारी रखें। मैं अपने आपको भाग्यशाली मानता हूं की दर्शकों ने मुझे इतना प्यार दिया। एक महामारी से निकल कर दर्शकों का सिनेमाघर जाना, टिकट ख़रीदना और परिवार संग फ़िल्म देखना अब नया-नया फिर से शुरू हुआ है। मैं इसके लिए दर्शकों का आभारी हूं।।”

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *