लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को नकार रही हैं जनता : सीएम विष्णुदेव साय

राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव बेहद नजदीक है। बता दें कि प्रदेश में तीन चरणों में मतदान होने हैं। वहीं, 4 जून को मतगणना होगी। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे- वैसे सियासी पारा बढ़ने लगा है। राज्य सरकार कांग्रेस को कई मुद्दों पर घेरती नजर आ रही है। इसी बीच प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णु देव साय का बयान सामने आया है।

सीएम विष्णु देव साय ने कहा, कि कांग्रेस को 2023 में जनता नकार चुकी है। इस बार भी लोकसभा चुनाव में जनता नकार रही है। वहीं, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, कि कांग्रेस के हर हथकंडों का जनता जवाब देगी। पहले भी बाहर के नेता आके चुनाव लड़े थे और उनको जनता ने जवाब दिया था। इस बार भी जनता माकूल जवाब देगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *