थाना सिमगा पुलिस द्वारा दीपावली पर्व में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने थाना सिमगा पुलिस द्वारा आयोजित की गई शांति समिति की बैठक

बैठक में पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों, गणमान्य एवं प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति में दीपावली पर्व पर नगर में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने हेतु की गई अपील

तिल्दा नेवरा शुक्रवार शाम 4:00 बजे थाना सिमगा में दीपावली त्यौहार के संबध मे शांति समिती की बैठक आयोजित की गई, जिसमें एसडीएम सिमगा थाना प्रभारी सिमगा एवं सिमगा नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधीगण एवं सर्व समाज के प्रमुख लोगों की उपस्थिति में दीपावली पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सर्वसम्मति से नगर में आपसी सौहार्द एवं प्रेम पूर्वक दीपावली पर्व मनाने एवं नगर में आपसी सद्भाव एवं भाईचारा का वातावरण बनाए रखने में अपनी सहमति दी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *