पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने टेम्पल सिटी शिवरीनारायण के चौपाटी में झाडू लगाकर किया श्रमदान 

शिवरीनारायण — रियल गांधी के नाम से चर्चित हो रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आज तड़के सुबह शिवरीनारायण में बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम के साथ पूरे नगर में भजन मंडली को लेकर प्रभात फेरी निकाली जो मेला ग्राउंड चौपाटी में जाकर संपन्न हुई उन्होंने स्वयं अपने हाथों में झाड़ू लेकर 1 घंटे तक साफ सफाई कर श्रमदान किया इस दौरान उनके साथ छ.ग. कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि रवि शेखर भारव्दाज जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुराज सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी वरिष्ठ कांग्रेल नेता नारायण खण्डेलिया सहित नगर एवं ब्लाक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा नगर पंचायत शिवरीनारायण के पार्षदगण उपस्थित रहे । इस अवसर पर मनकाम ने कहा कि महात्मा गांधी जी का यह संदेश की कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता हमें जनता के हित में अपना अपना जीवन समर्पित करना चाहिए बच्चों को मैदान में खेलते हुए अपने आप को रोक नहीं पाए और कुछ समय तक मैदान में उनके साथ क्रिकेट खेल कर क्रिकेट का आनंद लिया तत्पश्चात सब्जी महंगाई के विरोध में मिठाई के पैकेट में सब्जी डालकर वितरण किया गया यहां पर भी उन्होने गुरदास मोदी सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को माल ढुलाई भाड़े में कमी करना चाहिए ताकी जनता को महंगाई से राहत मिल सके ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *