सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के जांजगीर-चांपा जिला प्रवास पर कांग्रेस कमेटी के पूर्व जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर चोलेश्वर चंद्राकर के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया, इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष अपने तीन दिवसीय प्रवास पर जन जागरण पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होने हेतु 24 नवंबर को जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पहुंचे, जहां ग्राम सिलाडीह, देवरानी,बिर्रा,घिवरा, माल्दा, कैथा, हसौद में प्रदेश अध्यक्ष डॉ चोलेश्वर चंद्राकर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने ढोल, बाजे गाजे एवं फुल माला के साथ पीसीसी अध्यक्ष का स्वागत किया, तथा इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को बखान करते हुए कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने एक एक व्यक्ति के लिए काम किया है

तो वहीं केंद्र की सरकार पूरे देश में महंगाई को बढ़ा रही है, उल्लेखित हो कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 14 नवंबर से 29 नवंबर तक जन जागरण पदयात्रा का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में हो रहा है, जिसमें काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं, वही पीसीसी अध्यक्ष के आगमन के दौरान पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ चोलेश्वर चंद्राकर, विजय चंद्रा, मनोज चंद्रा, राकेश चंद्रा, सतीश, महेश, रितेश बाबा, संजू साहू, सुरेखा वैष्णव, अनीता साहू, मानकी साहू, जितेंद्र वैष्णव, गोमती पटेल, प्रदीप पटेल, सनी यादव, सरोज यादव,शांतिलाल कश्यप, गफ्फार खान, गैस कुमार जाटवर, मनीराम कश्यप, प्यारे लाल पटेल, नरेश राठौर,अनिल रत्तू राम चंद्रा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे
