23 वर्षीय छात्रा पायल की नहर के पानी गिरनें से मौत

भिलाई। भिलाई तीन थाना अंतर्गत सिरसा कला में PGDCA करने वाली 23 वर्षीय छात्रा पायल सिन्हा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। कोचिंग सेंटर से घर लौटते समय पायल की स्कूटी अनबैलेंस हो गई और वो सीधे छोटी नहर में जा घुसी। पायल बेहोश होकर नहर के पानी में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। पायल जब स्कूटी लेकर नहर में गिरी तो वहीं लगभग एक से डेढ़ घंटे तक बेहोश पानी में पड़ी रही। सूचना मिलते ही भिलाई तीन पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को उठाया और अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय सुपेला में रखवाया गया है। भिलाई तीन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पायल के पिता शत्रुघन सिन्हा भिलाई तीन नगर निगम में डिप्टी आरआई के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अपने दो सहेलियों के साथ भिलाई 3 क्लास लेने जाती थी। मंगलवार को वो अकेले गई थी। दोपहर को क्लास लेकर घर लौट रही थी। दोपहर दो से ढाई बजे के बीच वो जैसे ही सिरसा कला चंद्राकर बाड़ी के पास पहुंची सामने कुत्ता आ जाने से अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद उसकी स्कूटी सड़क से कई फिट नीचे नहर में उतर गई। नहर में पक्की लाइनिंग होने से उसको अंदरूनी चोट आने से वो वहीं बेहोश हो गई। पानी में बेहोश होने से सांस नहीं ले पाई और उसकी वहीं मौत हो गई।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *