दुबई से ऑपरेशन कराने बालाजी हॉस्पिटल पहुंचा मरीज, कल डिस्चार्ज

रायपुर. मोवा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में दुबई से एक मरीज ऑपरेशन कराने रायपुर पहुंचा, जहां मरीज का सफल ऑपरेशन हो गया और उन्हें कल डिस्चार्ज करने की तैयारी है.
श्री बालाजी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ देवेंद्र नायक के मुताबिक मूलतः उत्तर प्रदेश के रहने वाले परवाज खान पिछले 10 वर्षों से दुबई में रहकर जॉब कर रहे है.
कुछ दिनों पहले स्टेपलर की पिन उन्होंने अपने मुंह में रखी थी, जो गले में फंस गई. उन्होंने उसे जितनी निकालने की कोशिश की पिन उतनी ही अंदर फंसती गई, इसके बाद उन्होंने दुबई में 2 बार ऑपरेशन कराया.
मरीज परवाज के मुताबिक दोनो बार ऑपरेशन सक्सेसफुल नहीं हुआ, जिसके बाद मरीज के एक रिश्तेदार ने उन्हें भारत आकर रायपुर के श्री बालाजी हॉस्पिटल में ऑपरेशन की सलाह दी.
यहां ऑपरेशन के बाद अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य है. यहां नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डॉ दिग्विजय सिंह और उनकी टीम ने मरीज का ऑपरेशन कर गले में फंसी पिन को सकुशन निकाला. डॉक्टरों के मुताबिक मरीज के गले में इंफेक्शन काफी बढ़ गया था और यदि वे जल्द ऑपरेशन नहीं कराते तो उन्हें जान का खतरा भी हो सकता था.

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *