Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u885799198/domains/thethinkmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
रायपुर नगर निगम जोन 9 की मनमर्जी से राहगीर हुए परेशान - The Think Media

रायपुर नगर निगम जोन 9 की मनमर्जी से राहगीर हुए परेशान

रायपुर नगर निगम जोन क्र. -09 के जोन कमीश्नर की मनमर्जी एवं तानाशाही रवैये रायपुर। सड्डू सब्जी मंडी से केपीटल होम सड़क के राहगीर परेशान और त्रस्त है। विदित है कि सड्डू सब्जी मंडी से केपीटल होम तक की सड़क 800 मीटर तक लंबी एवं 5.50 मीटर तक चौड़ी सड़क पिछले वर्ष एक बार बन चुकी थी। किंतु सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन कार्य होने के कारण एक माह के अंदर सड़क उखड़ चुकी थी। इस संदर्भ में सड्डू निवासीयों द्वारा मुख्यमंत्री तक शिकायत करने पर पुनः नगर निगम द्वारा सड़क का पुर्न काक्रीटीकरण कार्य किया जा रहा है। अफसोस की बात है कि सड़क निर्माण कार्य के चलते समय नगर निगम का कोई भी कर्मचारी उपस्थित नही रहता है।

जिससे ठेकेदार द्वारा मार्ग निर्माण कार्य के उचित मापदंड का परवाह न करते हुए गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। और तो और राहगीरो के पैदल चलने के लिए जगह नही छोड़ी गई है। जिससे राहगीरो का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड्डू निवासीयों का शिकायत है कि नगर निगम द्वारा सड़क के एक तरफ अधूरा नाली का निर्माण कार्य दो वर्षो से किया जा रहा है। जिससे बरसात के समय गंदे पानी सड़क की उपर बहता रहता है।

इसी गंदे पानी के बहाव में सड़क का कांक्रीटीकरण कार्य किया गया है। सड़क के दूसरी तरफ कच्चा नाली में गंदे पानी का जमावड़ा रहता है। जिसे आज तक नगर निगम द्वारा नाली की सफाई नही किया गया है। और इसे गंदे पानी में सड्डू बस्ती के पेय-जल का पाईप लाईन बिछाई गई है। इस तरह से सड्डू निवासीयों को गंदे पानी को पीने के लिए मजबूर हो रहे है । और तो और सड़क निर्माण कार्य को ठेकेदार और निगम के कर्मचारी मिलकर गुणवत्ताहीन कार्य करके शासन का रकम का दुरूपयोग करने में मस्त है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *