शक्ति-सक्ति विकासखंड के ग्राम- दर्रा सिपाहीमुड़ा के की महिलाओं ने 17 अक्टूबर को पुलिस थाना शक्ति पहुंचकर शहर के वार्ड- क्रमांक 18 स्टेशन पारा में दर्रा सिपाही मुड़ा जाने वाले मार्ग पर की जाने वाली अवैध शराब की बिक्री को लेकर इसे बंद करवाने ज्ञापन सौंपा है, तथा 17 अक्टूबर को ग्राम दर्रा सिपाहीमुड़ा की कांतिबाई, मथुरा बाई, शोभा बाई, मीना बाई, सीताबाई, सविता, शीला, तेरस बाई, गुरुवारी, शकुंतला, संतोषी, पुष्पा ,सावित्री, माया, निर्मला, ललिता सहित अनेकों महिलाओं ने थाना पहुंचकर थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपते हुए बताया है कि हम सभी महिलाएं ग्राम पंचायत हरेठी के अंतर्गत दर्रा- सिपाहीमुड़ा की हैं, तथा शक्ति नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक- 18 स्टेशन पारा में होने वाली अवैध रूप से शराब बिक्री के चलते हम सभी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, तथा अवैध शराब बिक्री के कारण असामाजिक तत्वों का आना जाना पड़ गया है, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है, तथा शक्ति नगर के वार्ड नंबर- 18 दर्रा एवं सिपाहीमुड़ा जाने के लिए भी मार्ग है, तथा अवैध शराब बिक्री होने के कारण महिलाओं को भी इस मार्ग से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, दर्रा- सिपाहीमुंडा की महिलाओं ने ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर जांजगीर चांपा, आबकारी विभाग शक्ति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शक्ति एवं अनुविभागिय अधिकारी पुलिस शक्ति को भी प्रेषित की है