पार्टी पदाधिकारी सक्रियता के साथ करें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन-कृष्णकांत चंद्रा जिला अध्यक्ष भाजपा

चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की 31 मार्च को संपन्न बैठक में जिला अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों को सक्रियता के साथ काम करने की दी नसीहत

सक्ती-भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के डभरा मंडल, कोटमी मंडल, चंद्रपुर मंडल, अड़भार मंडल एवं मालखरौदा मंडल के प्रमुख पदाधिकारी/ कार्यकर्ताओं की बैठक 31 मार्च को साहू समाज भवन डभरा में संपन्न हुई, बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, जिला महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, जिले के कोषाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जिले के मंत्री गोपी सिंह ठाकुर, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिले के महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल टुकू,अड़भार मंडल के प्रभारी हेतराम देवांगन, डभरा मंडल के सह प्रभारी धर्मपाल सिंह राठौर
,प्रमुख रूप से मौजूद थे, बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, तत्पश्चात बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय/प्रांतीय नेतृत्व मंडल के पदाधिकारियों के कार्यों की सक्रियता को लेकर काफी सख्त है, एवं संगठन में जो भी पदाधिकारी जिम्मेदारी लेकर कार्य करना नहीं चाहता, उन्हें सूचना देकर पद मुक्त करें एवं उनके स्थान पर नए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दे, जिससे संगठन का काम और अधिक सक्रियता के साथ चल सके, इस दौरान जिला अध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज पूरी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है,तथा आज भारतीय जनता पार्टी केंद्र में दूसरी बार सत्तासीन हुई है, एवं देश के 17 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही हैं, एवं छत्तीसगढ़ में भी हम सशक्त विपक्ष की भूमिका में हैं

 

तथा हमारा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ स्तर पर एवं मंडल स्तर पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सक्रियता के साथ करें इस बात की हमें चिंता करनी होगी, चंद्रा ने आजीवन सहयोग निधि, सरल पोर्टल,समय दानी विस्तारक योजना, सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं को तत्परता के साथ इन जिम्मेदारियों में जुड़ जाने का आग्रह किया, बैठक को जिला भाजपा महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा ने संबोधित करते हुए समय दानी विस्तारक योजना के बारे में जानकारी दी जिला भाजपा कोषाध्यक्ष एवं आजीवन सहयोग निधि के प्रभारी गगन जयपुरिया ने भी आजीवन सहयोग निधि के कार्य को शीघ्र ही पूर्ण करने का आग्रह किया तथा आजीवन सहयोग निधि हेतु अपने- अपने मंडलों के प्रत्येक लोगों से संपर्क कर उनसे सहयोग लेने का भी आग्रह किया, इस दौरान चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के उपस्थित सभी मंडल अध्यक्षों ने एवं प्रमुख जनों ने अपने-अपने मंडल में संपादित संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी तथा पन्ना प्रभारियों की नियुक्ति एवं अन्य विषयों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई, चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की 31 मार्च को संपन्न बैठक में विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे तथा सभी ने एक स्वर में संगठनात्मक कार्यों को सक्रियता से करने की बात कही,31 मार्च को आयोजित भारतीय जनता पार्टी चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में आगंतुक पदाधिकारियों के अलावा प्रमुख रूप से डभरा मंडल अध्यक्ष घासीराम अग्रवाल, मंडल महामंत्री सोम चंद्रा,प्रकाश खंडे, नेतराम चंद्रा,दीपक अग्रवाल,आलोक पटेल,दिनेश बरेठ, चंद्रपुर मंडल अध्यक्ष रुद्र कुमार मेहर, मंडल महामंत्री गिरजा यादव,कोटमी मंडल अध्यक्ष पितांबर पटेल, मंडल महामंत्री किशोर आजाद,अड़भार मंडल महामंत्री जीवेंद्र गवेल,नितिन शुक्ला,भूपेंद्र यादव, मालखरोदा मंडल अध्यक्ष चंद्र कुमार चंद्रा सहित काफी संख्या में मोर्चा/ प्रकोष्ठ एवं जिले के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *