सरस्वती शिशु मंदिर सक्ति के छात्र-छात्राओं में ऑनलाइन जिला स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में करी भागीदारी

विद्यालय के बच्चे सभी क्षेत्रों में कर रहे सक्रिय भागीदारी-
सक्ति– सरस्वती शिशु मंदिर, सक्ती के भैया बहनों ने जिला स्तरीय आन लाइन प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शामिल होकर बाल वर्ग की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में सक्ती विद्यालय की ओर से बहन परिनीति कांस्यकार, भवी यादव और भैया धीरज साहू ने भाग लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 12 में से 8 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया । इसी प्रकार शिशु वर्ग व किशोर वर्ग में विद्यालय के भैया बहनों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया,विद्यालय के व्यवस्थापक चितरंजय सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति, खगोल विज्ञान- ज्योतिष शास्त्र, राष्ट्रीय महापुरुषों की जीवनी व धर्म कर्म आदि से संबंधित ज्ञान सामग्री पर आधारित इस प्रश्न मंच के माध्यम से विद्या भारती बच्चों को संस्कारित कर रही है । इस अवसर पर व्यवस्थापक स्वयं उपस्थित रहकर प्रभारी प्राचार्य चूणामणि साहू , प्रधानाचार्य बलदाऊ साहू व आचार्यगण जुगनू रात्रे, संतोष पटेल, किरण चौहान, बिरीछ बरेठ, अरुण यादव, रामनरेश यादव, सुकलाल, सरस्वती देवांगन को धन्यवाद देते हुए सफल भैया बहनों को बधाई दी, ज्ञात हो कि सरस्वती शिशु मंदिर शक्ति प्रबंधन द्वारा विद्यालय के छात्र छात्राओं को निरंतर अध्ययन अध्यापन के अलावा सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भागीदारी करवाई जाती है, तथा विद्यालय के बच्चे भी ऐसी गतिविधियों के माध्यम से प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं भी निरंतर सक्रियता के साथ बच्चों के विकास के प्रति कार्य कर रहे हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *