01 अक्टूबर 2023 से 12855 बिलासपुर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी, बिलासपुर से 15.50 बजे के बजाय 15.20 बजे अर्थात आधे घंटे पहले रवाना होगी |
रायपुर – रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुये 12855/12856 बिलासपुर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन समय-सारिणी में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है |
परिचालन समय-सारिणी में आंशिक परिवर्तन की गई गाडियाँ –
(अ) गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 01 अक्टूबर 2023 से बिलासपुर से 15.20 बजे रवाना होगी तथा 22.35 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी पहुंचेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12856 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिनांक 30 सितम्बर 2023 से नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी से 07.00 बजे रवाना होगी तथा 14.15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी |