परमेश्वर यादव की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष, परमेश्वर ने कहा सजगता के साथ करूंगा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन
सक्ति– छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया द्वारा शक्ति विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दुरपा निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमेश्वर यादव धन्नू को जांजगीर चांपा जिला महासचिव पद हेतु दिया गया है, तथा 4 जून 2022 को जारी पत्र के अनुसार परमेश्वर यादव की नियुक्ति करते हुए कहा गया है कि आपको छत्तसीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम व आई. टी.सेल एवं सोशल मिडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहन गुप्ता की भावनाओं के अनुरूप कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु जयवर्धन बिस्सा प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस आई.टी. सेल एवं सोशल मिडिया लोकसभा प्रभारी, अंशुल वालिया लोकसभा अध्यक्ष कुशल कश्यप के निर्देशानुसार जांजगीर जिला कांग्रेस आई.टी.सेल एवं सोशल मिडिया का महासचिव नियुक्त किया जाता है,एवम आप पुरी ताकत के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की भावनाओं के अनुरूप छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश में कांग्रेस की रीति निति एवं सिद्धातों पर चलते हुये पार्टी व संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के द्वारा प्रदेश में किये जा रहे जनहित कार्यों को जन-जन तक पहुॅचाने हेतु पूर्ण निष्ठा से अपने दायित्यों का निर्वहन करते हुये समय समय कार्यों के प्रतिवेदन से अवगत कराते रहेंगे

परमेश्वर यादव धन्नू की इस नियुक्ति पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस के आईटी सेल एवं सोशल मीडिया को मजबूती मिलने की बात कही है, वही परमेश्वर यादव धन्नू ने भी इस नए राजनीतिक दायित्व मिलने पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस आईटी सेल एवं सोशल मीडिया के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों,जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि शक्ति विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत विधानसभा एवम विधायक प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह के मार्गदर्शन में वे निरंतर सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे, साथ ही जिस विश्वास के साथ पार्टी ने उन्हें दायित्व दिया है वे उसे यथासंभव पूरा करने का प्रयास करेंगे, उल्लेखित हो की शक्ति विधानसभा क्षेत्र के दुरपा निवासी परमेश्वर यादव धन्नू पूर्व में ग्राम पंचायत दुरपा के सरपंच एवं सेवा सहकारी समिति के उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं