परिणीती चोपड़ा ने स्कूबा डाइविंग करते हुए शेयर की तस्वीरें

परिणीति चोपड़ा इन दिनों कलर्स के शो ‘हुनरबाज- देश की शान’ में जज की कुर्सी संभालते हुए नजर आ रही हैं। इश्कजादे गर्ल परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने स्कूबा डाइविंग करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की, और इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करने के साथ ही परिणीति चोपड़ा ने अपने चाहने वालों को सरप्राइज देते हुए बताया कि वह जल्द ही कुछ नया लेकर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर बहन प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट किया।

परिणीति चोपड़ा की इस तस्वीर पर प्रियंका चोपड़ा ने किया कमेंट

परिणीति चोपड़ा ने तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस तस्वीर में उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट स्कूबा डाइविंग का आउटफिट पहना हुआ है और वह स्माइल करती हुई नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा, ‘समुद्र में डुबकी लगाए और इस किट को पहने हुए 9 साल हो गए हैं और कुछ कूल आपके लिए लेकर आ रही हूं’। परिणीति चोपड़ा की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बहन की तारीफ की और उन्हें ‘खूबसूरत’ बताया। प्रियंका ने लिखा, ‘बहुत ही खूबसूरत’।

फैंस को भी पसंद आई वॉटर बेबी परिणीति

स्कूबा डाइविंग करते हुए परिणीति चोपड़ा के फैंस को भी उनकी ये नैचुरल तस्वीर बहुत ही पसंद आ रही है। एक यूजर ने उनकी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप सच में वॉटर बेबी हो’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘बिलियन डॉलर स्माइल’। अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आपके चेहरे पर ये जो ग्लो है वह वाकई में बहुत ही खूबसूरत है’। उनकी इस तस्वीर को अब तक तीन लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। परिणीति चोपड़ा अक्सर अपने एडवेंचर्स तस्वीरें अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *