बॉलीवुड की चुलबुली गर्ल परिणीति चोपड़ा का जन्म 22 अक्तूबर 1988 को हुआ था। परिणीति अपने कई इंटरव्यू में बता चुकीं हैं कि वो कभी भी हिरोइन नहीं बनना चाहता थीं। परिणीति एक इन्वेस्टमेंट बैंकर बनना चाहती थीं। पर नियति तो कुछ और ही मंजूर था। फिल्म इंडस्ट्री को एक खुशमिजाज बेहतरीन एक्ट्रेस मिलने को थी। परिणीति बचपन में बेहद क्यूट थीं ये उनकी सोशल मीडिया तस्वीरों को देख कर अंदाजा हो जाता है। आइए उनके जन्मदिन पर देखते हैं उनकी कुछ प्यारी सी फोटोज।
परिणीति चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं वो अक्सर अपनी हसीन तस्वीरों से फैंस का दिल खुश कर देती हैं। ये तस्वीर उन्होंने फादर्स डे के मौके पर शेयर की थी। फोटो में वो अपने पापा के साथ नजर आ रहीं हैं। क्यूट सी परिणीति अपने पापा के साथ बहुत कूल लग रहीं हैं।
परिणीति चोपड़ा केवल अपनी ही नहीं बल्कि पूरे परिवार के साथ थ्रोबैक फोटोज शेयर करतीं हैं। ये तस्वीर परिणीति ने अपने भाई सहज चोपड़ा के जन्मदिन के मौके पर साझा की थी। जिसमें वो उन्हें अपनी गोद में लिए बैठी हैं।