समंदर में स्कूबा डाइविंग का मज़ा ले रही परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा को नेचर के पास रहना कितना अधिक पसंद है, जिसका अंदाजा आप उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल देखकर लगाया जा सकता है. परिणीति हमेशा ही स्विमिंग करते हुए या पूल साइड चिल करते हुए अपनी फोटोस फैंस संग साझा करती रहती हैं. अभिनेत्री ने अब समंदर के अंदर जलपरी की तरह तैरते हुए अपना नया वीडियो साझा किया है, जिसके देखकर आप भी Wow… कहने से खुद को रोक नहीं सकते है.

सोशल मीडिया पर छाया परिणीति का वीडियो: वीडियो में परिणीति समंदर के अंदर नीले पानी में स्कूबा डाइविंग के मजे लेती हुई दिखाई दी है. परिणीति किसी जलपरी की तरह समंदर में सुकून से लहरा रही है और हर एक पल का मज़ा ले रहीं है. अभिनेत्री का यह वीडियो बहुत रिफ्रेशिंग है, जिसे देखकर आपका भी दिन बन जाएगा.

परिणीति के इस पोस्ट पर उनके भाई ने भी रिएक्ट कर चुके है. एक्ट्रेस के भाई ने कमेंट सेक्शन में लिखा- Oooff!!! इस प्लानेट पर सबसे अच्छा स्थान पानी के नीचे है.  फैंस को भी परिणीति की यह पोस्ट बहुत ही  अधिक पसंद आने लगी है. अभिनेत्री के वीडियो को अबतक लाखों लोग पसंद भी कर चुके है और भर भर कर कमैंट्स भी कर रहे है. कई लोग हार्ट इमोजी के साथ अपने रिएक्शन देने में लगे हुए है. वहीं, इतनी सर्दी में परिणीति को समंदर के अंदर  देखकर फैंस उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- वैसे इतनी सर्दी में यही काम करना जरूरी है क्या? एक दूसरे यूजर ने लिखा- परी जलपरी ढूंढते हुए. एक दूसरे यूजर ने लिखा- मजा बहुत आ रहा होगा.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *