25 जुलाई को पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े के घर किलकारी गूंजी

टेलीविज़न के जाने माने मशहूर कपल पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोड़े के घर आखिरकार दो नन्हे मेहमानों ने जन्म ले लिया है. पंखुड़ी अवस्थी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है. पंखुड़ी ने एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया है. कपल ने इंस्टा पर पेरेंट्स बनने की खुशखबर साझा की है. 25 जुलाई को कपल के घर किलकारी गूंजी. एक बेटा और एक बेटी होने के बाद उनका परिवार कंप्लीट हो गया है.

माता-पिता बनने के बाद पंखुड़ी और गौतम की खुशी की ठिकाना नहीं है. उन्होंने प्रशंसकों का दुआओं के लिए शुक्रिया अदा किया है. कपल को माता-पिता बनने की बधाई मिल रही है. दिव्यांका त्रिपाठी, मोहसिन खान, देवोलीना, आमिर अली, हिबा नवाब, भारती, विकास गुप्ता समेत टेलीविज़न स्टार्स ने कपल को बधाई दी है. गौतम और पंखुड़ी दो से 4 हो गए हैं. जिंदगी के इस नए चैप्टर की शुरुआत को लेकर वो बहुत उत्साहित हैं. शादी के 5 वर्ष बाद उनके घर नन्हे मेहमान आए हैं.

 

पंखुड़ी ने इसी वर्ष 6 अप्रैल को प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. पंखुड़ी पूरी प्रेग्नेंसी एक्टिव रही थीं. पंखुड़ी ने साड़ी, ड्रेस में जमकर बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था. पंखुड़ी और गौतम टेलीविज़न के मशहूर कपल्स में शुमार हैं. दोनों के बीच 13 वर्षों का फासला है. 2018 में उनकी शादी हुई थी. पंखुड़ी के लिए ट्विन प्रेग्नेंसी का फेज कठिनाइयों भरा रहा था. उन्होंने शुरुआत में बहुत कॉम्पलीकेशंस झेली. 12वें सप्ताह में उन्हें ब्लीडिंग होने लगी थी. प्रेग्नेंसी के उस फेज में वो बहुत घबरा गई थीं. मगर बाद में चीजें बेहतर हुईं. अब वो मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही हैं. पंखुड़ी ये रिश्ता क्या कहलाता है, रजिया सुल्तान, क्या कसूर है अमला का, मैडम सर में काम कर चुकी हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *