पंडरिया- वनांचल आदिवासी क्षेत्र चियांडाँड़ (कामठी) में हाईस्कूल खोलने की उठी मांग

 जनपद सदस्य दीपा पप्पू धुर्वे ने साथी जनपद सदस्यों के साथ तहसीलदार को दिया मांग पत्र 

पंडरिया — जिले के पंडरिया ब्लॉक के वनांचल क्षेत्र ग्राम चियांडाँड़ जो कि पूर्ण रूप से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, यह क्षेत्र मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ बॉर्डर से लगा हुआ है। क्षेत्र के जनपद सदस्य दीपा पप्पू धुर्वे ने बताया गया की हमारे क्षेत्र में चियांडाँड़ ग्राम के 10 किलोमीटर के क्षेत्रफल में हाई स्कूल नही है जिसके लिए आज तहसीलदार महोदय को आवेदन सौपकर क्षेत्र में हाई स्कूल खोलवाने के लिए प्रशाशनिक स्तर पर कार्यवाही हेतु निवेदन किया गया है। धुर्वे ने बताया कि हमारे आदिवासी क्षेत्र के बच्चे भी अब पढ़ना चाहते हैं पर उंनको स्कूल नही होने के कारण मिडिल स्तर की पढ़ाई करने के बाद रुकना पड़ जाता है, आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण दस किलोमीटर की दूरी सफर कर अन्यत्र पढ़ाई करना बड़ी मुश्किल का काम होता है।।जिसके लिए क्षेत्र में हाई स्कूल की अत्यंत आवश्यकता है।।

वनांचल आदिवासी क्षेत्र के विकास की बात पर पंडरिया जनपद के अन्य सदस्यों ,सदस्य प्रतिनिधियों ने तहसीलदार कार्यालय पहुच कर समर्थन दिया। ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से दीपा पप्पू धुर्वे, अंजनी कृष्णा चंद्राकर, सुनीता सुखदेव धुर्वे,फूलवती सुंदर मेरावी, रवि चंद्रवंशी, मोहन कुर्रे, कृष्णा पुषाम उपस्थित रहे।।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *