जैजैपुर, जनपद पंचायत जैजैपुर के पंचायत इंस्पेक्टर अभिलाषा पंडा जोकि अभी तक कार्यालय में उपस्थित नहीं हुई है जिससे दूर दराज से आने वाले लोगों को अपनी कार्य कराने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।एक और जहां पर छत्तीसगढ़ के माननीय भूपेश बघेल मुख्यमंत्री के द्वारा कार्यालय को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया गया है। जिसकी खुलेआम धज्जियां उड़ रही है। वहीं पर महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली महिला ने भी अभी भी जागृति नहीं दिखाई दे रही है ,जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण जनपद पंचायत जैजैपुर में अभिलाषा पंडा समाज सेवा एवं शिक्षा संगठन के पद पर उनका कार्यालय अभी भी बंद है। आप लोग सोच सकते हैं महिला सशक्तिकरण की बात करने वाले महिला पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात करते हैं लेकिन यह अधिकारी का हमेशा कार्यालय में विलंब से आना लोगों ने बताया जिनसे उन्हें अनेकों प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां पर इनके पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोमा श्रीवास्तव रही जहां पर उनके दाएं हाथ समझने वाले अधिकारी पंडा चले जाने के बाद खुद वह पंडा अधिकारी कार्यालय से नदारद रह रही है इससे आप सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह पंचायत स्पेक्टर कितना वफादार होगी जहां पर छत्तीसगढ़ शासन के आदेश का उल्लंघन करते हुए वह कार्यालय समय पर नहीं आती जो आज तक सिर्फ से देखा जा रहा है