पलक तिवारी ने पहनी प्रिंटेड हल्टर नेक ड्रेस, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

टीवी जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी कि बेटी पलक तिवारी का जब से बिजली बिजली।।।गाना रिलीज हुआ है तब से उनका खुमार प्रशंसकों के सीर चढ़कर बोल रहा है। पलक का पहला ही गाना सुपरहिट साबित हुआ है। पलक के गानें के साथ प्रशंसक उनकी सुंदरता के भी दीवाने हो चुके हैं। पलक का इंस्टाग्राम हैंडल देखकर ही आप अनुमान लगा सकते हैं कि वो वास्तविक जिंदगी में कितनी अधिक ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं।

वही पलक अपनी स्टनिंग फोटोज से प्रशंसकों को इंप्रेस करती रहती हैं। अब एक बार फिर पलक की नई तस्वीर पर प्रशंसकों का दिल आ गया है। पलक ने अब हल्टर नेक प्रिंटेड मैक्सी ड्रेस में अपनी तस्वीर साझा की है। ऑउटफिट के मिडिल में कटआउट डिजाइन है। पलक के यह ऑउटफिट बोहो चिक फैशन से इंस्पायर है। वही पलक ने अपनी इस बोहो ड्रेस को चंकी ब्रेसलेट तथा व्हाइट स्ट्रैपी हील्स के साथ पूरा किया है। न्यूड मेकअप एवं खुले बालों में पलक तिवारी बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

वही पलक के यह खूबसूरत ऑउटफिट सेलेब्रिटी फैशन डिजाइनर रितु कुमार के कलेक्शन के है। आप भी यदि बोहो फैशन की प्रशंसक है तथा आप इस ऑउटफिट को अपने कलेक्शन में जोड़ना चाहती हैं तो आप इसे डिजाइनर के आधिकारिक पोर्टल से खरीद सकती हैं। इस ड्रेस के दाम 8,900 रुपये है। बता दे कि पलक जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। पलक ‘रोज़ी: द केसर चैप्टर’ में दिखाई देगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *