जशपुरनगर. जशपुर जिले के बगीचा में राह चलते पहाड़ी कोरवा परिवार के साथ भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार अज्ञात कार ने राहगीरों को कुचलते हुए फरार हो गया। हादसे में एक पहाड़ी कोरवा और महिला की मौत हो गई है।वहीं 2 बच्चों के साथ एक महिला और एक पुरूष गंभीर रुप से घायल हो गया है। उन्हें बगीचा अस्पताल में प्राथमिक ईलाज के बाद अम्बिकापुर रेफर कर दिया गया है।
घटना बगीचा मुख्य मार्ग में एटीएम के पास हुए भीषण हादसे में पहाड़ी कोरवा परिवार के 3 सदस्य गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घटना शुक्रवार की रात्रि लगभग 9 बजे की है। एक तेज रफ्तार कार हाईस्कूल चौक की ओर से आ रही थी और पहाड़ी कोरवा परिवार धान काटके वापस बाजार डाँड़ की ओर जा रहे थे।
तभी एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी और कुचलते हुए फरार हो गया। मौके पर ही एक महिला की मौत हो गई और इलाज के दौरान एक बच्ची की भी मौत हो गई। वहीं अन्य 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें अम्बिकापुर से रायपुर रेफर किया जा रहा है